Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeMarqueeवोडाफोन आइडिया लिमिटेड के शेयर्स में 10 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के शेयर्स में 10 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट

Vodafone Idea Ltd shares fall more than 10 percent

नई दिल्ली (New Delhi) वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) के शेयर्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 10 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई। इससे पहले बुधवार को कंपनी ने  मार्च 2021 में खत्म चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए, जिसमें वोडाफोन आइडिया को 7022.8 करोड़ रुपए का नेट लॉस हुआ है। कर्ज में डूबे टेलीकॉम ऑपरेटर ने दिसंबर 2020 की तिमाही में 4,532 करोड़ रुपए का नेट लॉस दर्ज किया था।

वोडाफोन आइडिया के ये नतीजे मार्केट बंद होने के बाद जारी किए गए थे। बुधवार को वोडाफोन आइडिया के शेयर 1.39 फीसदी यानी 0.14 रुपए गिरकर 9.95 रुपए पर बंद हुए थे।

31 मार्च 2021 को खत्म वित्त वर्ष में कंपनी का लॉस घटकर 44,233.1 करोड़ रुपए रहा। इस दौरान वोडाफोन आइडिया की आमदनी 9807.6 करोड़ रुपए रही, जबकि दिसंबर तिमाही में कंपनी की आमदनी 10,894.1 करोड़ रुपए थी।

वित्त वर्ष 2021 के अंत में वोडाफोन आइडिया का नेट कर्ज 1.8 लाख करोड़ रुपए था। कंपनी ने कहा कि फंड जुटाने में उसकी अक्षमता और मौजूदा वित्तीय स्थिति ने कर्ज चुकाने और AGR और स्पेक्ट्रम बकाया का भुगतान करने की उनकी क्षमता पर सवालिया निशान लगा दिया है।

इसमें 96,270 करोड़ रुपए स्पेक्ट्रम की बकाया राशि, 60,960 करोड़ रुपए का बकाया AGR (एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू) शामिल है। इसके अलावा 60,960 करोड़ रुपए का बैंक बकाया है।

पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 11643.5 करोड़ रुपए का लॉस हुआ था। इस दौरान कंपनी की आमदनी 9607.6 करोड़ रुपए रही। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की आमदनी 10,894.1 करोड़ रुपए थी।

गुरुवार सुबह 9:55 बजे, वोडाफोन आइडिया के शेयर BSE पर 6.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9.32 रुपए पर कारोबार कर रहे थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular