Saturday, May 17, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiबसपा के रहे डॉक्टर विवेक वर्मा ने भाजपा को गले लगाया

बसपा के रहे डॉक्टर विवेक वर्मा ने भाजपा को गले लगाया

अवधनामा संवाददाता

जिला अध्यक्ष व सांसद ने दिलाई सदस्यता

बाराबंकी। बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे डॉक्टर विवेक वर्मा ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया।जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश व सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने उन्हें अंग वस्त्र पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर बोलते हुए सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि डॉक्टर विवेक वर्मा के भाजपा में आने से निकाय चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी। डॉक्टर विवेक वर्मा ने भाजपा की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर चलती है इस पार्टी में सबका सम्मान है। जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने डॉक्टर विवेक का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।इसके पूर्व सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने माला पहनाकर विवेक वर्मा का स्वागत किया। इस अवसर पर संतोष सिंह, रचना श्रीवास्तव, हर्षित वर्मा प्रमोद तिवारी, संदीप गुप्ता, अरविंद मौर्य, गुरुशरण लोधी, विजय आनंद बाजपेई, नवीन राठौर, रामेश्वरी त्रिवेदी, रोहित सिंह, भरत लाल सिंह मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular