मेरी माटी मेरा देश मोदी का ये संदेश के अन्तर्गत वार्ड भ्रमण

0
336

अवधनामा संवाददाता हिफजुर्रहमान

मौदहा-हमीरपुर : भारत के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के आवाह्न पर दिनांक 12/9/2023 मौदहा के मुस्लिम बाहुल्य वार्ड नंबर 10 कायमकुंवा के अभियान मे भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता व वार्ड संयोजक हाजी गुलाम अन्सारी के मार्गदर्शन में वार्ड नम्बर दस कायम कुआं के घर घर  पहुंच कर माताओ बहनों से पवित्र मिट्टी व अक्षत प्राप्त कर उनको धन्यवाद दिया। यह अभियान खानकाह मुख्तार अहमद निजामी के सज्जादा नशी के पास पहुंचा तो उन्होंने खड़वा होकर स्वागत किया। अभियान के प्रभारी नगर उपाध्यक्ष बसन्त सोनी के साथ साथ वरिष्ठ भाजपा नेता  रामदेव सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख लाला राम निषाद, नगर अध्यक्ष उत्तम सिंह जू, नगर कार्यक्रम के सहसंयोजक नितिन ओमर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद शर्मा, हर्षित गुप्ता , मंडल अध्यक्ष हिना परवीन, राकेश सोहाने, नीरज अनुरागी, बूथ अध्यक्ष अनीस कुरैशी के साथ साथ तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की दमदार उपस्थिति रही।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here