Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarचौकीदार के बेटे विपिन यादव आईएएस बनकर बढ़ाया गांव व परिवार का...

चौकीदार के बेटे विपिन यादव आईएएस बनकर बढ़ाया गांव व परिवार का मान

अम्बेडकरनगर: जनपद के एक साधारण परिवार से निकलकर विपिनदेव यादव ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर अपने परिवार और पूरे गांव का नाम रोशन कर दिया है। विपिनदेव यादव के पिता गांव में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद विपिनदेव ने कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह बड़ी सफलता हासिल की।

जैसे ही विपिनदेव यादव के IAS बनने की खबर गांव में पहुंची, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार के लोगों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी जाहिर की। गांव में जश्न जैसा माहौल देखने को मिला।

ग्रामीणों का कहना है कि विपिनदेव की सफलता से पूरे क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। विपिनदेव ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया है। वहीं परिजनों ने बताया कि विपिनदेव शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उन्होंने हमेशा बड़े लक्ष्य को सामने रखकर मेहनत की। उनकी इस सफलता से परिवार और गांव में गर्व का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular