Monday, May 6, 2024
spot_img
HomeInternationalमणिपुर में नहीं थम रही हिंसा

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा

इंफाल। मणिपुर में हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हुई गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं।

गोलीबारी में एक स्वयंसेवक की मौत
समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शनिवार सुबह दो सशस्त्र समूहों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें एक स्वयंसेवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

सतांग कुकी के पहाड़ी गांव में घुस आए थे हमलावर
पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब हथियारबंद लोग सतांग कुकी के पहाड़ी गांव में घुस आए। इस दौरान उन्होंने फायरिंग कर दी। उन्होंने बताया कि सतांग गांव में अतिरिक्त सुरक्षा बलों के पहुंचने के बाद हमलावर वहां से भाग गए।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
आपको बता दें कि घायल को इंफाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि घायलों में से एक के चेहरे पर और दूसरे की जांघ पर छर्रे लगे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular