जैतपुर के सलैयामाफ गांव में लगा कैंप, सुबह से दोपहर तक रही रौनक
महोबा। मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. पीके सिंह राजपूत के निर्देश पर सलैयामाफ गांव की बारातशाला में आयुष्मान भारत योजना के तहत एक कैंप का आयोजन किया। कैंप में आयुष्मान मित्र ने ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाए साथ ही मौजूद टीम ने आयुष्मान कार्ड के लाभ आदि की जानकारी दी।
आयुष्मान भारत योजना के हत लगाए गए शिविर में सैकड़ों की संख्या में ग्र्रामीण महिला और पुरुष की भारी जुटी। आयुष्मान मित्र उमेश पांचाल ने मौजूद ग्रामीण के कई दर्जन आयुष्मान कार्ड बनाए। एएनएम आशा कार्यकत्रियों ने सहयोग करते हुए शिविर को बेहतर तरह से संपन्न कराया। शिविर में गांव के अलावा आसपास के ग्रामीण अंचलों के ग्रामीण पहुंचे और अपने आयुष्मान कार्ड बनवाए। शिविर दौरान सुबह से दोपहर तक बारातशाला में खासी चहल पहल बनी रही, जिसके चलते कुछ ग्रामीणों ने खानपान की छोटी दुकाने खोलकर खूब बिक्री की।
शिविर में टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान कार्ड भारत सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जारी किया गया एक डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड है। इसके माध्यम से पात्र परिवारों को देश भर के सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख तक का मुफ्त इलाज (कैशलेस और पेपरलेस) की सुविधा मिलती है। इस दौरान क्षेत्रीय एएनएम सुषमा मिश्रा, आशा कार्यकर्ता शांति देवी, रामश्री चैबे भी मौजूद रहीं। शिविर का पर्यवेक्षण बीसीपीएम शिवचरण पाल द्वारा किया गया।





