गोरखपुर । सहजनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरौली में तैनात बीएलओ को बदलने के लिए करीब दो दर्जन ग्रामीणों ने पंचायत भवन पर प्रदर्शन किया। और प्रधान के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी सहजनवा को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रधान महेंद्र ने कहा कि पूर्व में तैनात सफाई कर्मी द्वारा बीएलओ का कार्य पारदर्शिता से किया जा रहा था। लेकिन गांव के कुछ अराजकतत्वों ने साजिश कर इस बीएलओ को हटवा दिया गया।
और वर्तमान समय में गांव की आंगनबाड़ी की तैनाती बीएलओ कार्य के लिए कर दिया गया है। जो मतदाता पुनरीक्षण कार्य को प्रभावित कर सकती है। इनका परिवार और इनके सगे संबंधी हमेशा पंचायत का चुनाव लड़ते रहे है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है। की वर्तमान समय में बीएलओ का कार्य देख रही आंगनबाड़ी को हटा कर दूसरे की तैनाती किया जाय।
इस दौरान बीडीसी पिंटू कुमार, विंध्याचल, माया देवी, इमरती देवी, हुमेला, पानमती देवी,गुड्डू, उपेन्द्र, रामभवन, हारहंगी, घोलई, आल्हा, प्रदीप, जगलाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।





