Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeविजयादशमी मानव मूल्यों और आदर्शो का उत्कृृष्ट प्रतीक -के.पी.यादव

विजयादशमी मानव मूल्यों और आदर्शो का उत्कृृष्ट प्रतीक -के.पी.यादव

अवधनामा संवाददाता
अवधनामा (सोनभद्र/अनपरा) विजयदशमी के दिन हिण्डालको रेणुसागर पावर डिवीजन रेनूसागर में बुराई का प्रतीक रावण अंततः हार गया। खचा खच भरे आदित्य विडला इंटर कालेज के मैदान पर हजारों हजार की संख्या में मौके के साक्षी स्थानीय नागरिकों के समक्ष विशालकाय रावण के पुतले का दहन किया गया। तीर लगते ही उपस्थित नागरिकों ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान जी की जय के  गगनभेदी नारे लगाये व विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी से पूरा मैदान गूंज उठा।
इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेनूसागर पावर डिवीजन के अध्यक्ष उर्जा  के.पी.यादव ने सपत्नीक भगवान श्रीराम लक्ष्मण, हनुमान जी को तिलक लगाकर आरती उतारी। उन्होनें कहा कि बुराई पर अच्छाई एवं असत्य पर सत्य की जीत के रूप मे यह त्यौहार मानव मूल्यों और आदर्शो का उत्कृष्ट प्रतीक है। यह समाज को सच्चाई , नैतिकता एवं मर्यादापूर्ण व्यहार करने की प्रेरणा देता है।  रावण जैसे प्रकांड विद्वान व वैभव से भरपूर राजा को अमानवीय व अनैतिक कार्यो की वजह से प्राण गवाना  पड़ा इसीलिए भगवान राम के आदर्श आज भी प्रासंगिक है। उन्होने रामलीला  समिति अध्यक्ष अनिल सिंघानिया व कलाकारों के अभिनय की तारीफ करते हुये उपस्थित विशाल  जन समुदाय को दशहरे की बधाई दी। कार्यक्रम समापन के पूर्व रामलीला समिति के उपाध्यक्ष रामजतन गुप्ता ने उपस्थित सभी लोंगो का आभार ब्यक्त करते हुए  धन्यवाद ज्ञापित किया  ।  इस मौके पर दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा इंदू यादव व दिशिता महिला मंडल की बरिष्ठ सदस्याओ के अलावा संजय सिंह ,शैलेश विक्रम सिंह ,गुलसन तिवारी ,मयंक श्रीवास्तव, सुदीप्ता नायक,अनिल सिंघानिया, मनु अरोरा, कुमार हर्षबर्धन, संदीप यावले,  मनीष सिंह,  राजेश सैनी, कर्नल  कर्नल  जयदीप मिश्रा , अरविन्द सिंह, श्याम सुन्दर बियाला सहित सभी विभागाध्यक्ष, उपनिरीक्षक चंद्रभान सिंह चैकी प्रभारी रेनू सागर   कांस्टेबल सहित उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular