Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueevideo- ये सब देश भर में भाजपा द्वारा व्याप्त आतंक के माहौल...

video- ये सब देश भर में भाजपा द्वारा व्याप्त आतंक के माहौल को दर्शाता है-आइसा

BRIJENDRA BAHADUR MAURYA—–
25 जुलाइ को होगा लोकतंत्र बचाओ अभियान मार्च

सीएम को काला झण्डा दिखाने वाले आइसा नेता ने किया एलान

लखनऊ। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी को रास्ते में काला झंडा दिखाने वाले आइसा नेता नितिन राज ने 27 दिन बाद जेल से छूटकर आने पर 25 जुलाई को लोकतंत्र बचाओ मार्च का एलान किया है।मंगलवार को प्रेस वार्ता में आइसा के नेता नितिन राज ने यह जानकारी दी।इसके साथ ही कहा कि देश भर में दमन का राज चल रहा है। लोकतान्त्रिक मूल्यों की हत्या की जा रही है। प्रगतिशील वर्ग, दलित, महिलाएं, अल्पसंख्यक, छात्र-नौजवान इसके निशाने पर हैं। चाहे सहारनपुर के दलितों पर हमला हो,या भीड़ द्वारा जुनैद की हत्या का मामला हो, चाहे बीएचयू, लखनऊ विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों पर फर्जी मुकदमों का सिलसिला या फिर राजस्थान के जिला प्रतापगढ़ में साथी ज़फर खान की हत्या हो, चाहे UPSSSC के छात्रों का विधान सभा पर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज का मामला हो, एस आर दारापुरी द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को रोककर गिरफ्तार का मामला हो, चाहे आइसा दफ्तर पर छापेमारी हो ये सब देश भर में भाजपा द्वारा व्याप्त आतंक के माहौल को दर्शाता है। आइसा इन सब मामलों पर चुप चाप नहीं बैठेगा। देश के लोकतंत्र को बनाये रखने के लिये संघर्षरत रहेगा। दलितों, महिलाओं, छात्रों,  नौजवानों, अल्पसंख्यकों की हक़ के अधिकार की मांग की लड़ाई जारी रहेगी।

देश में आपातकाल लागू करने की चाल को शिकस्त देगा और 25 जुलाई को लोकतंत्र बचाओ मार्च करने का आह्वान करता है। चाहे भाजपा सरकार कितना भी छात्रों नौजवानों को जेल में दाल दे। लेकिन आइसा अपनी लड़ाई जारी रखेगा।

https://youtu.be/fEHtXRYPjjI

नितिन राज ने बताया की आइसा शांतिपूर्वक अपना मार्च निकालेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular