Friday, April 17, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiअसंतुष्टि पर सामंजस्य की विजय ब्लॉक प्रमुख चुनाव सम्पन्न

असंतुष्टि पर सामंजस्य की विजय ब्लॉक प्रमुख चुनाव सम्पन्न

Victory of reconciliation over dissatisfaction Block chief election concluded

अवधनामा संवाददाता

भाजपा को 9 सपा को 4 व निर्दलीयों को 2 सीटे
 4 क्षेत्र पंचायतों पर निर्विरोध निर्वाचन
आदिल तन्हा 
बाराबंकी (Barabanki)। जिले की 15 क्षेत्र पंचायतों के प्रमुखों के सम्पन्न हुए चुनाव में भाजपा व सपा नफा नुकसान से उबर गए। लगभग मैत्रीपूर्ण रहे इस चुनाव के परिणाम भी चौकाने वाले नही रहे। टूट फूट भितरघात रस्साकसी की चर्चाएं बेमानी साबित हुईं। भाजपा को 9 सपा को 4 तथा निर्दलीय को दो पंचायत पर पांच वर्ष का कार्यकाल मिला। चार क्षेत्र पंचायतों पर तो चुनाव की नौबत ही नही आई और निर्विरोध का परल यही रहा। सदर विधायक सुरेश यादव की पत्नी आशा का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। क्योंकि भाजपा ने कोई उम्मीदवार उतारा ही नही वहीं विधायक के असंतुष्ट अनुज धर्मेंद्र को समझा बुझा कर शांत म सुख हासिल करने की खुशी दोनो ही दलों में देखी गई।
जिले की 15 क्षेत्र पंचायतों का चुनाव परिणाम घोषित हो गया। इक्का दुक्का स्थानों पर लाठी फटकार, झड़प, गहमागहमी का अलावा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निपटा। कहने को प्रतिष्ठा नाम रसूख दांव पर लगा होने की बात प्रचारित की गई पर कुल परिणामों पर नजर डालने पर ऐसा कुछ नही दिखा। हां इतना जरूर था कि दो दलों के बीच के मैत्रीपूर्ण व्यवहार शिस्टाचार कूटनीति ने जमकर चर्चा हासिल की।
खैर चुनाव परिणाम पर नजर डाली जाए तो भाजपा को 9 सपा को 5 पंचायतों पर पांच साल राज करने का मौका मिला। वहीं एक निर्दलीय उम्मीदवार के भाग्य खुल गए और उसने जीत का स्वाद चख लिया। बताते चलें कि विकास खंड पुरेडलाई में सपा प्रत्याशी विनोद सिंह ने नामांकन ही नही किया। जिससे भाजपा के राजेश सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो गए। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र पंचायत का नजारा यही था। यहां भाजपा उम्मीदवार सपना चौहान ने नाम  वापस ले लिया और सपा की गोद मे जा बैठीं। जिससे सपा समर्थित रेनू वर्मा यहां से निर्विरोध चयनित हो गईं। जिला मुख्यालय की बंकी क्षेत्र पंचायत का हाकरा दिया गया। इसी तरह विकास खंड हरख में भी चुनाव की नौबत नही आई। सपा द्वारा कोई उम्मीदवार न खड़ा किये जाने से भाजपा प्रत्याशी रवि रावत का निर्वाचन निर्विरोध हो गया।
इसके बाद बची 11 क्षेत्र पंचायतों का हाल यह रहा। त्रिवेदीगंज ब्लॉक में भाजपा समर्थित प्रत्याशी पूनम रावत को हार का सामना करना पड़ा। यहां पर निर्दलीय प्रत्याशी कांति देवी 4 मतों से विजयी हो गईं। मसौली विकास खंड में सपा के उम्मीदवार रईस आलम ने भाजपा के अंशु सिंह को पराजित किया। रामनगर क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार संजय तिवारी ने सपा के राजन सिंह को हराया। दरियाबाद क्षेत्र पंचायत पर भाजपा नेता विवेकानंद पांडेय के युवा पुत्र आकाश पांडेय ने सपा के दिग्विजय सिंह को पराजित कर यह सीट अपने नाम कर ली। सूरतगंज क्षेत्र पंचायत पर भाजपा उम्मीदवार लकी सिंह ने सपा समर्थित पम्मी चौहान को हराया। बनीकोडर विकास खंड प्रमुख का चुनाव भाजपा उम्मीदवार उर्मिला वर्मा के खाते में गया। उन्होंने सपा उम्मीदवार उर्मिला सिंह को पराजित किया। इसी तरह विकास खंड देवा का प्रमुख बनने का सौभाग्य कुछ ही दिन पहले भाजपा में आये धर्मेंद्र यादव को मिल गया। उन्होंने सपा के अंजनी यादव को हार का स्वाद चखाया। फतेहपुर ब्लॉक में निर्दलीय उम्मीदवार अनिल वर्मा ने भाजपा समर्थित ओमप्रकाश को हराया। निन्दूरा विकास खंड में सपा के रामू गुप्ता ने भाजपा के अनूप रावत को जबकि हैदरगढ़  क्षेत्र पंचायत के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार देशराज ने सपा समर्थित जगदीश प्रसाद को 4 मतों से पराजित कर यह चुनाव अपने नाम कर लिया।
सभी निर्वचित ब्लॉक प्रमुखों को विजय का प्रमाण पत्र जिला अधिकारी डॉ आदर्श सिंह द्वारा दिया गया। वहीं विजय मिलने पर फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर नवनिर्वाचित प्रमुखों को बधाई दी गई।
देवा ब्लॉक में ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र यादव के विजय होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाकर ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को माल्यार्पण कर स्वागत किया व बधाई दी। देवा ब्लॉक 16 वोटों से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने विजय प्राप्त की। इस अवसर पर जिले के महामंत्री संदीप गुप्ता और जिला मंत्री करुणेश वर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित सिंह, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, भाजपा सभासद विशाल सोनी आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular