Wednesday, April 15, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurनैक मूल्यांकन के मानकों की कुलपति ने की समीक्षा

नैक मूल्यांकन के मानकों की कुलपति ने की समीक्षा

अवधनामा संवाददाता

महायोगी गोरखनाथ विवि में स्टीयरिंग कमेटी की बैठक

गोराखपुरह। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय आरोग्यधाम गोरखपुर में मंगलवार को कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी की अध्यक्षता में नैक मूल्यांकन हेतु गठित स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आइक्यूएसी) तथा नैक मूल्यांकन से सम्बन्धित विश्वविद्यालय स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान कुलपति ने नैक मूल्यांकन हेतु निर्धारित मानकों की समीक्षा की तथा भविष्य के लिए मानकों के अनुसार डाटा प्रोसेसिंग एवं डाटा कैप्चरिंग सुचारू रूप से किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर सुनील कुमार ने आनलाइन प्रजेंटेशन से भविष्य की तैयारी से संबंधित रुपरेखा प्रस्तुत की। बैठक में समस्त प्रधानाचार्य, अधिष्ठाता, स्टीयरिंग समिति के सदस्यगण सहित उप कुलसचिव प्रशासन एवं शैक्षणिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular