HomeItawaकुलपति ने यूपीयूएमएस सैफई में ‘ह्यूमन मिल्क बैंक’ का किया उद्घाटन

कुलपति ने यूपीयूएमएस सैफई में ‘ह्यूमन मिल्क बैंक’ का किया उद्घाटन

सैफई, इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय(यूपीयूएमएस),सैफई के बाल रोग विभाग में नवजात शिशुओं के बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक अत्याधुनिक ‘ह्यूमन मिल्क बैंक’ का उद्घाटन किया गया।इस महत्वपूर्ण अवसर के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति,डॉ. अजय सिंह रहे,जिन्होंने इस नई सुविधा का विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रति-कुलपति डॉ.रमाकांत यादव,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक(CMS)डॉ.एस.पी. सिंह एवं डीन डॉ.आदेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का संचालन डॉ.मुनीबा अलीम द्वारा किया गया,जिन्होंने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया।बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ.दिनेश कुमार की उपस्थिति में ह्यूमन मिल्क बैंक के प्रभारी डॉ.रमेश कुमार ने इस सुविधा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की।उन्होंने बताया कि यह मिल्क बैंक विशेष रूप से उन नवजात शिशुओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा, जिन्हें किसी कारणवश अपनी माता का पर्याप्त दूध प्राप्त नहीं हो पाता है, जैसे समय से पूर्व जन्मे (Premature)शिशु, कम वजन वाले नवजात या वे शिशु जिनकी माताएं प्रसव के बाद अस्वस्थ रहती हैं।

उद्घाटन के पश्चात कुलपति डॉ.अजय सिंह एवं अन्य अतिथियों ने मिल्क बैंक का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर शिशु माताओं, नर्सिंग स्टाफ,विभिन्न विभागों के संकाय सदस्यों,एमबीबीएस छात्रों,इंटर्न्स एवं रेजीडेंट डॉक्टरों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।यह ‘ह्यूमन मिल्क बैंक’ क्षेत्र में नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण एवं अभिनव पहल है,जो भविष्य में शिशु मृत्यु दर को कम करने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular