HomeInternationalसाउथ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सौकार जानकी का निधन, 94 साल की...

साउथ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सौकार जानकी का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर और दिग्गज अभिनेत्री सौकार जानकी का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि सौकार जानकी पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में उपचाराधीन थीं। उनके निधन की पुष्टि नादिगर संगम के अध्यक्ष नासर ने की।

सौकार जानकी ने अपने शानदार करियर में तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अन्य भाषाओं की 400 से अधिक फिल्मों में काम किया। सात दशकों से अधिक लंबे करियर में उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से भारतीय सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई।

पद्मश्री सम्मान से सम्मानित सौकार जानकी के निधन को दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है। कई फिल्मी हस्तियों और नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular