Saturday, March 28, 2026
spot_img
HomeInternationalयह भी खूब रही, वेनेजुएला के राष्ट्रपति का फरमान, औरतें आधा दर्जन...

यह भी खूब रही, वेनेजुएला के राष्ट्रपति का फरमान, औरतें आधा दर्जन बच्चे पैदा करें

काराकस। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने एक अजीबोगरीब बयान देते हुए अपने देश की महिलाओं से कम से कम 6 बच्चे पैदा करने की अपील की। दरअसल देश में हाल के वर्षों में आर्थिक संकट के चलते लाखों लोग विस्थापित हो गए जिसके चलते मादुरो ने देश को मजबूत बनाने के लिए यह अपील की।

मादुरो ने जन्म की विभिन्न पद्धतियों का प्रचार करने के लिए मंगलवार शाम को टेलीविजन पर प्रसारित कार्यक्रम में यह बयान दिया। उन्होंने कहा, ईश्वर आपको देश के लिए 6 छोटे लड़के और लड़कियां पैदा करने का आशीर्वाद दें। जन्म दीजिए, फिर जन्म दीजिए, सभी महिलाओं के 6 बच्चे होने चाहिए। देश की आबादी को बढ़ाएं।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति की इस टिप्पणी की मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने आलोचना की है। इन लोगों का कहना है कि देश पहले ही भोजन, कपड़े और स्वास्थ्य देखभाल के संकट से जूझ रहा है।

युवा लोगों के अधिकारों की रक्षा करने वाले एक समूह सीईसीओडीएपी के संस्थापक ऑस्कर मिस्ले ने कहा, देश की जनसंख्या बढ़ाने के लिए महिलाओं को 6 बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित करना देश के राष्ट्रपति की और से गैरजिम्मेदाराना रवैया है, वो भी ऐसे देश के लिए जो बच्चों को उनकी जिंदगी की गारंटी नहीं देता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular