Thursday, May 9, 2024
spot_img
HomeMarqueeनवनियुक्त जिला महामंत्री बने वरूण मित्तल का किया स्वागत

नवनियुक्त जिला महामंत्री बने वरूण मित्तल का किया स्वागत

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन का वरूण मित्तल को जिला महामंत्री बनाये जाने पर आभार सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कर सभी लोगों का आभार जताया गया।
संगठन के कानूनी सलाहकार अमित गुप्ता के पंत विहार कॉलोनी स्थित उनके आवास पर आभार सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नवनियुक्त जिला महामंत्री वरूण मित्तल का स्वागत किया गया। उन्होंने सभी का आभार जताया। जिला अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को एक जुट कर करना एवं महाराजा अग्रसेन के सिद्धांत पर चलकर समाज के हर सुख -दुख में शामिल होना, किसी भी वैश्य भाई का शोषण ना हो और राजनीति में भी अपनी सुनिश्चित भागीदारी कर समाज को मजबूत करने का काम करें। जिसके लिए पूरे जिले में सभी गांव कस्बो में रहने वाले वैश्य परिवारो को संगठन से जोडा जायेगा। बैठक को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे महानगर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर महानगर कोषाध्यक्ष प्रीतम गोयल, सरसावा नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महानगर महामंत्री रंजन गुप्ता, महानगर महामंत्री अनुज गुप्ता, संरक्षक बृजमोहन गुप्ता, रविंद्र गोयल, विकास बंसल, रमेश चंद्र बंसल, पीके मित्तल, ऋषभ जैन, राजकुमार गुप्ता, मुकेश गोयल, राम निवास गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद अनिल गर्ग ने की तथा संचालन महानगर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular