Friday, May 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeदशहरा मिलन एवं सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों का हुआ...

दशहरा मिलन एवं सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों का हुआ सम्मान

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानितः पत्रकार, शिक्षक, गायक, कवि, व्यवसायी और समाजसेवी शामिल

महोबा। नगर के एक पैलेस में दशहरा मिलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले समाजसेवियों, बुद्धजीवियों, पत्रकारों एवं व्यापारियों को शाल ओढाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में समाजसेवी एवं भाजपा नेता सुलभ सक्सेना मुख्य अतिथि रहे।

कार्यक्रम के आयोजक दिलीप सिंह यादव ने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने एवं नगर क्षेत्र के विकास में अपना योगदान करने वाले लोगों का सम्मान देना चाहिए। इसीलिए नगर के एक पैलेस में दशहरा मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें नगर के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले समाजसेवियों, बुद्धजीवियों, पत्रकारों, चिकित्सकों, व्यापारियों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं एवं राजनीतिक व्यक्तियों को दशहरा की शुभकामनाओं के साथ शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अमित द्विवेदी एवं अपर्णा नायक ने किया।

मुख्य अतिथि समाजसेवी सुलभ सक्सेना, जिला शिक्षा अधिकारी अमित मिश्रा, एमएलसी जीतेन्द्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा कमलेश सक्सेना, डीएफओ महोबा, शिवकुमार गोस्वामी, नीलम यादव, मारुति साहू, कंचन राजपूत उरई, राहुल यादव बबीना, चन्द्रवती राजपूत राठ, अपर्णा नायक, पूर्व प्रधानाचार्य लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, पूर्व प्रवक्ता राधेलाल यादव, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। आयोजक दिलीप यादव ने सभी को दशहरा का पान खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular