HomeMarqueeविश्व पर्यावरण दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

बांसी सिद्धार्थनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांसी सिद्धार्थनगर एवं ह्यूमाना पीपल टू पीपल इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य उमेश कुमार त्रिपाठी एवं उप प्राचार्य लालजी पाण्डेय ने प्रशिक्षुओं को पर्यावरण संरक्षण हेतु अभिप्रेरित किया। इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं सामाजिक विषय के प्रवक्ता महेन्द्र यादव विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षुओं ने निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर डायट परिसर में वन विभाग के सहयोग से वृहद् पौध रोपण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रशिक्षुओं ने इसके इतिहास को उजागर किया साथ ही इसको मनाने के उद्देश्यों को भी बताया। प्रशिक्षुओं ने आकर्षक पोस्टर्स के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में महेंद्र यादव, मोहम्मद युनुस, अनुराग श्रीवास्तव, सतीश धवन, पंकज कुमार, अनिल कुमार बिंद, प्रतिभा सिंह, मंजुला यादव, फुरकान अहमद, श्रवण कुमार, बद्रीनाथ त्रिपाठी तथा ह्यूमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया के प्रतिनिधि सिद्धार्थ त्रिवेदी एवं विवेक कुमार सहित बीटीसी प्रशिक्षुओं की सक्रिय उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular