बस्ती। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उपाध्यक्ष
जावेद पिण्डारी की अध्यक्षता में मासिक बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में आगामी 15 मार्च को मान्यवर कांशीराम की जयंती मनाये जाने, संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर मतदाता सूची और एसआईआर की समीक्षा आदि विन्दुओं पर विचार किया गया।
इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व विधायक राम जियावन, किताबुल्लाह द्वारा सपा में शामिल होने पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।
उपस्थित पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के भान्जे शैलेष यादव के मार्ग दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये श्रद्धांजलि दिया।
मासिक बैठक को पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, जावेद पिण्डारी, मो. स्वालेह, दयाशंकर मिश्र, राजा राम यादव, पूर्व विधायक राम जियावन, किताबुल्लाह, मो. सलीम, गीता भारती, अभिषेक यादव, पंकज निषाद, जर्सी यादव, मंशाराम कन्नौजिया, रामचन्द्र यादव, मुरली पाण्डेय, जोखूलाल यादव, इन्द्रावती शुक्ला, संजय गौतम, राहुल सिंह आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि देश और प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के मनमाना कारगुजारियों से ऊब चुकी है।
लोग बदलाव के पक्ष में है ऐसे में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष तेज करने के साथ ही जरूरतमंदों का सहयोग करें और उन्हें पार्टी के नीति, कार्यक्रमों से जोड़े। पूरा प्रयास करें कि कोई मतदाता छूटने न पाये। बैठक में बदरूल हसन, शनि मिश्रा, डा. वीरेन्द्र यादव, संजय गौतम, मो. सलीम, राजाराम यादव मुंशी जी, अरविन्द सोनकर, डा. आर.डी. गोस्वामी, विजय लक्ष्मी, अहमद अली, सनी के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।





