Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 49 वें जन्म दिन...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 49 वें जन्म दिन पर शहर में होंगे विविध आयोजन

 

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज :  समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय चौक मे कल दिनांक 1 जुलाई शुक्रवार को सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 49 वें जन्म दिन पर जहाँ प्रातः 9 बजे केक काट कर दिर्घायु की कामना की जाएगी वहीं शहर के तीनो विधान सभा मे अनेकों स्थान पर भी विविध आयोजन किया जाएगा।उक्त सूचना देते हुए महानगर मीडिया प्रभारी सैय्यद मोहम्मद अस्करी ने बताया की यथांश केसरवानी की ओर से बम्हरौली बेगम बाज़ार मे डी एल वी के स्कूल मे दिन मे 11 बजे केक काटने के उपरान्त बच्चों को शिक्षा सामाग्री स्कूल बैग पेन कॉपी और टिफिन बाक्स आदि का वित्रण किया जाएगा।शहर पश्चिमी के युवा नेता मयंक यादव जॉन्टी की ओर साँय 5 बजे गरीबदास चौराहा पुलिस चौकी ट्रांसपोर्ट नगर मे अखिलेश यादव के दिर्घायु को सुंदरकाण्ड ,भजन कीर्तन एवं भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।रक्तदान शिविर के साथ संगम पर अस्पतालों और अनाथालय मे भी फल मिष्ठान व वस्त्र आदि का वित्रण होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular