Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeGeneralमुठभेड़ में चेन स्नैचर साथी समेत गिरफ्तार

मुठभेड़ में चेन स्नैचर साथी समेत गिरफ्तार

एसओजी, शिवपुर और लालपुर थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने सोमवार को मुठभेड़ में शातिर चेन स्नैचर किशन सरोज और उसके साथी को दबोच लिया। कांशीराम आवास के पास हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश किशन को पांडेयपुर स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बदमाश रविवार को शिवपुर क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटना में शामिल रहा। बदमाश के पास से असलहा और कारतूस भी बरामद हुआ है। किशन सरोज अपने साथी के साथ रिंग रोड से कहीं जा रहा था। सटीक सूचना पर एसओजी, शिवपुर और लालपुर थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने दोनों को घेर लिया। यह देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी तो वह लड़खड़ा गया। पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular