इटावा। पंजाब प्रदेश के लुधियाना जिले में आयोजित 69 वें नेशनल स्कूल गेम्स में जनपद इटावा ताइक्वांडो संघ की नेशनल खिलाड़ी वैष्णवी यादव ने ताइक्वांडो में अंडर 14 आयु भार-35 किलोग्राम गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया।ताइक्वांडो संघ के महासचिव हिमांशु यादव ने बताया जिले में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी वैष्णवी यादव ने नेशनल स्कूल गेम्स में सीबीएसई राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले में इतिहास रच दिया।संघ के सह सचिव रोहित द्विवेदी ने जानकारी दी ये प्रतियोगिता 5 जनवरी 2026 से 12 जनवरी के बीच पंजाब एग्रिकल्चर यूनिवर्सिटी में स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में आयोजित हुई।
और वैष्णवी को बधाई दी।संघ की कोषाध्यक्ष नबीला ने बताया कि वैष्णवी ने पंजाब प्रांत के जिला लुधियाना में sgfi नेशनल गेम्स में पूरे देश से 38 टीमों ने प्रतिनिधित्व किया।जहां पर वैष्णवी ने महाराष्ट्र,बिहार,केरला,असम और फाइनल में गुजरात को हराकर जिले को गौरवान्वित किया।कोच श्याम जी सक्सेना ने बताया कि वैष्णवी 3 सालों से इटावा ताइक्वांडो एसोसिएशन में कड़ी मेहनत और अभ्यास से ये उपलब्धि हासिल की और अपने माता हेमलता व पिता गिरवर सिंह का नाम रोशन किया।संघ के सह सचिव हरिगोविंद सिंह ने वैष्णवी को बधाई देते हुए युवाओं को संदेश दिया वैष्णवी ने मात्र 13 साल की उम्र न यह उपलब्धि हासिल की तो आप भी कर सकते है।संघ के जिला मीडिया प्रभारी तरुण रंजन गुप्ता ने खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य और अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।





