बदायूॅं। जिला महिला चिकित्सालय में स्थित अचल केंद्र में आज एवं कल हज यात्रियों का टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवाल कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा हज टीकाकरण कार्यक्रम शीघ्र कराये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।उन्होंने जनपद के सभी हज यात्रियों को सूचित करते हुए कहा है कि जिला महिला चिकित्सालय स्थित अचल केन्द्र में हज यात्रियों का आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण आज एवं कल प्रातः 11 से सायं 4 बजे तक किया जाएगा।
उन्होंने सभी हज जाने वाले यात्रियों से अपील की है कि वह निर्धारित तिथि, स्थान एवं समय पर पहुँच कर टीकाकरण अवश्य करायें। उन्होंने कहा है कि हज-2026 की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्री अपने साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट, पासपोर्ट साइज फोटो, हज आवेदन-पत्र, कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्ड/पासपोर्ट की छायाप्रति अपने साथ अवश्य लायें।





