Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeउत्तर प्रदेश भगवान राम और कृष्ण की जन्म भूमि: चन्द्रमोहन

उत्तर प्रदेश भगवान राम और कृष्ण की जन्म भूमि: चन्द्रमोहन

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ चंद्रमोहन ने कहा कि उत्तर प्रदेश भगवान राम और कृष्ण की जन्मभूमि है, गंगा और यमुना की पावन भूमि है।
आज दिल्ली मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय पर महानगर कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए डॉ चंद्रमोहन ने कहा कि 2014 से पहले सहारनपुर बार बार जलाया गया परन्तु केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद किसी की हिम्मत नही जो इस प्रकार का दुस्साहस कर सके। उंन्होने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है जो कि राष्ट्र मंदिर होगा, इसी प्रकार काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण हुआ। उंन्होने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश दहशत का प्रयाय था। लूट अपहरण, डकैती, चोरी, राहजनी से प्रदेश की पहचान थी वही उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद से गुंडा माफिया राज समाप्त हुआ क्योंकि कानून व्यव्स्था पर जीरो टॉलरेंस की नीति ।अपनाई गई और आज उत्तर प्रदेश समग्रता के साथ आगे बढ़ रहा है। आज उत्तर प्रदेश विकास का पर्याय है पूरे देश के उद्यमी यहां निवेश करने आ रहे हैं।
डॉ चंद्रमोहन ने कहा कि माँ शाकुम्भरी विवविद्यालय का शिलान्यास योगी सरकार द्वारा स्थापित किया जा रहा है वही माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर को जाने वाली सड़क का निर्माण नेशनल हाईवे 709 बी के अंतर्गत किया जा रहा है जिससे वहाँ जाने वाले श्रद्धालुओ को असुविधा न हो। महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई और स्वयं सहायता समूहों को मजबूत किया गया।
पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा ने बैठक में केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जनपद के विकास के लिए कार्याे को लेकर राजनैतिक प्रस्ताव रखा जिसमे सहारनपुर-मेरठ रेल लाइन दोहरीकरण, माँ शाकम्भरी देवी विवविद्यालय की स्थापना, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण, दिल्ली-सहारनपुर फ़ॉर लेन निर्माण, दिल्ली देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस वे को मंजूरी सहित अनेक सड़क और हाईवे का निर्माण, वृद्धवस्था पेंशन में बढ़ोतरी, शहरी व ग्रामीण गरीबो को मुफ्त आवास, किसान सम्मान निधि सहित अनेक कार्याे के लिए धन्यवाद किया गया जिसको सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया।
महापौर संजीव वालिया ने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में किये गए मुख्य कार्याे से संबंधित प्रस्ताव रखा जिसमे उंन्होने बताया कि लगभग 1700 सड़को का निर्माण कराया गया, 54 पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है, लगभग 243 नालों का निर्माण, सड़को का सौन्दर्यकरण, 54000 एलईडी लाइट्स, कान्हा उपवन गौशाला का निर्माण किया गया जिसमें 250 से ऊपर गाय हैं और गौ अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया गया।
महापौर संजीव वालिया ने बताया कि कूड़ा डंपिंग ग्राउंड के लिए बेहत रोड़ पर ज़मीन खरीद ली गई है, महानगर में 31 समुदायिक और 26 सामुहिक शौचालयों का निर्माण कराया गया, ज़िला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना और मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर टेस्ट मशीन सहित सभी नागरिकों की सुविधा के लिए अनेक कार्य नगर निगम द्वारा किया गए हैं।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक जगपाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, हेमन्त अरोड़ा, विजय माहेवरी, प्रेमपाल कटारिया, आरती शर्मा, सुनील पंवार, जसबीर मोघा, रितिका शर्मा, वर्षा चोपड़ा, सत्यार्थ प्रकाश, गौरव गर्ग, नीरज गुप्ता, प्रदीप शर्मा सहित सभी पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष व पार्षद उपस्थित रहे।
संचालन महामंत्री किशोर शर्मा, विपिन कुमार व योग चुघ ने किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular