Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeMiscellaneousउत्तर प्रदेश शासन ने  उप्र प्रादेशिक विकास सेवा संवर्ग के 49 अधिकारियों...

उत्तर प्रदेश शासन ने  उप्र प्रादेशिक विकास सेवा संवर्ग के 49 अधिकारियों को  प्रोन्नत किया

उत्तर प्रदेश शासन ने  गुरूवार को  उ0प्र0 प्रादेशिक विकास सेवा संवर्ग के 49 अधिकारियों को  प्रोन्नत किया है। शासन द्वारा पे मैट्रिक्स लेवल-11 में कार्यरत 17 अधिकारियों को मुख्य विकास अधिकारी/संयुक्त विकास आयुक्त के पद पर पदोन्नति दी गयी है। शासन ने आयुक्त ग्राम्य विकास कार्यालय में तैनात उपायुक्त अजय प्रकाश, अरविन्द जैन तथा मनोज कुमार व विभिन्न जनपदों में  तैनात उपायुक्त वेद प्रकाश मौर्य, परियोजना निदेशक सुरेश चन्द्र मिश्र, राजकुमार गौतम, हरिचरन सिंह, महेश नारायण पाण्डेय, सर्वेश चन्द्र, भानू प्रताप सिंह, अवधेश कुमार बाजपेयी, जिला विकास अधिकारी शिव कुमार, श्रीकृष्ण पाण्डेय, मिथिलेश कुमारी, रमाकान्त तिवारी, शशि मौली मिश्र, अनिल कुमार सिंह की पदोन्नति की है। यह पदोन्नति पे मैट्रिक्स लेवल-12 (रू0 78,800-2,09,200) के पद पर तदर्थ रूप से की गयी है।
इसके साथ ही शासन द्वारा पे मैट्रिक्स लेवल-10 में कार्यरत अधिकारियों को जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक/उपायुक्त के पद पर पदोन्नति दी गयी है। खण्ड विकास अधिकारी भीमजी उपाध्याय, हुसैन आरजू, राधेश्याम वर्मा, आदित्य कुमार, प्रेम चन्द्र राम, दिनकर कुमार विद्यार्थी, राजकुमार वर्मा, तेजवन्त सिंह, अशोक कुमार, चन्द्रशेखर, कैलाश नाथ पाण्डेय, ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, महेन्द्र प्रताप यादव, प्रदीप कुमार पाण्डेय, आशा देवी, गोपाल प्रसाद कुशवाहा, शोभनाथ, ओम प्रकाश मिश्र, गजेन्द्र प्रताप सिंह, रवीन्द्र कुमार चतुर्वेदी, अनिल कुमार चैधरी, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, कृष्ण देव भारती, योगेन्द्र लाल भारती, प्रेमनाथ यादव, श्रवण कुमार राय, संजय कुमार सिंह, रोघवेन्द्र तिवारी, राजेश, भोलानाथ कन्नौजिया, श्रीकृष्ण की पदोन्नति हुयी है। यह पदोन्नति पे मैट्रिक्स लेवल-11 (रू0 67700-208700) के पद पर तदर्थ रूप से पदोन्नति की गयी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश में ग्रामीण विकास को गति प्रदान करने के लिए ग्राम्य विकास विभाग लगातार प्रयासरत हैं। इसी क्रम में गुरूवार को 49 अधिकारियों को प्रोन्नति दी गयी है। प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री ए0के0 सिंह ने इस पदोन्नति के लिए ग्राम्य विकास मंत्री श्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ तथा अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास श्री मनोज कुमार सिंह के प्रति संघ की तरफ से आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular