Sunday, April 28, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiनगर विकास मंत्री ने लिया जायजा, आमजन से लिया फीडबैक मांगा सहयोग

नगर विकास मंत्री ने लिया जायजा, आमजन से लिया फीडबैक मांगा सहयोग

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। सूबे के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने गुरुवार को शहर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय वासियों से डेंगू, संचारी रोग बुखार और मच्छर जनित बीमारियों से पीड़ित रोगियों के बारे में जानकारी ली वही उन्हें साफ-सफाई के लिए जागरूक किया।
नगर विकास मंत्री के आगमन को लेकर नगर पालिका परिषद के अधिकारियों के हड़कम्प मचा हुआ था। वहीं एक दिन पहले ही उनके आने के भनक लगने से व्यापक स्तर पर साफ सफाई कराई जा चुकी थी। गुरुवार को नगर विकास मंत्री ने सफाई कर्मचारियों के सामने हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम किया। कहा कि यह समझ लीजिए आप छोटे सफाई कर्मचारी और हम बड़े सफाई कर्मचारी हैं। हम सब को मिलकर जनता की सेवा करनी है। मंत्री ने सत्यप्रेमी नगर में साफ-सफाई का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर सेवा पखवाड़ा अभियान को अपने-अपने क्षेत्रों में युद्धस्तर पर चलाएं, जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान ही उन्होंने एक घर के सामने रखे कूलर को खुलवा कर चेक कराया, जिसमें पानी नहीं मिला। इस पर उन्होंने लोगों की तारीफ भी की। कहा कि हमें ऐसे ही जागरूक होना पड़ेगा। हालांकि निरीक्षण के दौरान मंत्री को एक-दो
मंत्री एके शर्मा ने कहा कि 1 नवम्बर से 15 नवम्बर तक नगर सेवा पखवाड़ा अभियान पूरे प्रदेश के शहरी इलाकों में संचालित किया जा रहा हैं। इस दौरान डेंगू और संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। गुरुवार को वह खुद जमीनी हकीकत जानने बाराबंकी आए हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular