Monday, April 27, 2026
spot_img
HomeEducationUPMSP Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट पर बड़ी अपडेट, Digilocker...

UPMSP Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट पर बड़ी अपडेट, Digilocker पर लिखा Coming soon, कभी भी आ सकता है परिणाम

Digilocker पर Class 10th and 12th Results 2026 Coming Soon लिखा आ रहा है। ऐसे में यूपी बोर्ड रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। छात्र अपना रोल नंबर लेकर तैयार रहें।

यूपी बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले 52 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश (UPMSP) की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है। UP Board 10th 12th results को लेकर Digilocker पर जानकारी साझा की गई है जिसमें बताया गया है कि परिणाम की घोषणा कभी भी की जा सकती है।

डिजीलॉकर वेबसाइट पर लिखा Coming soon

Digilocker वेबसाइट पर Class 10th and 12th Results 2026 Coming Soon लिखा आ रहा है। ऐसे में स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर लेकर तैयार रहें। रिजल्ट का लिंक एक्टिव होते ही आप रोल नंबर दर्ज करके रिजल्ट चेक कर सकेंगे और मार्कशीट की प्रति भी डाउनलोड कर सकेंगे।

रिजल्ट चेक करने का तरीका

रिजल्ट आने के बाद छात्र सीधे डिजीलॉकर के मोबाइल एप या वेबसाइट results.digilocker.gov.in, digilocker.gov.in पर चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही जिन स्टूडेंट्स के पास स्मार्टफोन नहीं है वे कीपैड फोन का इस्तेमाल करके SMS के जरिये रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।

यूपी बोर्ड की वेबसाइट से ऐसे चेक किया जा सकेगा परिणाम

  • डिजीलॉकर एवं SMS के अलावा छात्र सीधे यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in से नतीजे चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
  • यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना होगा उस पर क्लिक करना है।
  • अब आपको रोल नंबर भरकर सबमिट करना है।
  • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

सभी छात्र ध्यान रखें कि वे रिजल्ट जारी होने के दिन केवल मार्कशीट की फोटोकॉपी डाउनलोड कर सकेंगे। ओरिजिनल मार्कशीट नतीजे आने के कुछ दिन बाद आपके स्कूल में भेज दी जाएगी। इसके बाद आप अपने स्कूल में जाकर क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular