Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurउ.प्र.उद्योग व्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण समारोह आज लखनऊ में

उ.प्र.उद्योग व्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण समारोह आज लखनऊ में

अवधनामा संवाददाता

बैठक कर कार्यकारिणी को दिया विस्तारअनिल जैन को मण्डल महामंत्री बनाया

ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों की बैठक श्रीजगदीश मार्केट में आयोजित की गई जिसमें प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र जैन मयूर के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न की गई। बैठक में 13 अप्रैल 2022 दिन बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के शपथ ग्रहण समारोह में ललितपुर से जाने वाले पदाधिकारियों की सूची तैयार करने और कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने की चर्चा की गयी। आयोजित बैठक में प्रदेश नेतृत्व द्वारा झांसी मण्डल का गठन करते हुए ललितपुर के वरिष्ठ व्यापारी नेता अनिल जैन को मंडल महामंत्री बनाए जाने पर उनकी विधिवत रूप से घोषणा की। महेन्द्र मयूर ने कहा कि 13 अप्रैल 2022 को लखनऊ में बड़ी भव्यता से शपथ ग्रहण व व्यापारी अधिवेशन तय किया गया। यह अधिवेशन अटल बिहारी बाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर चौक लखनऊ में होना सुनिश्चित किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा (टेनी) केन्द्रीय एम.एस.एम.ई मंत्री भानूप्रताप सिंह वर्मा ने आने की सहमति दे दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सम्पूर्ण जिलों के जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री, नगर अध्यक्ष, नगर महामंत्री के अलावा युवा व महिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित 3 हजार से अधिक व्यापारी प्रतिनिधि भाग लेंगे। वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों को इस कार्यक्रम में जाने का बहुत उत्साह है। इस सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर दो ज्ञापन एक केन्द्र सरकार का एक प्रदेश सरकार का प्रदेश के द्वारा तैयार किया जा रहा है जो प्रदेश के मंत्रियों को दिया जायेगा। कार्यक्रम के प्रचार हेतु होल्डिंग, बैनर, प्रदेश की बाजारों में लगाने के साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से इसका प्रचार प्रसार व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। वक्ताओं ने बताया कि इस अधिवेशन में व्यापारियों की अनेक समस्याओं का गहन चिंतन कर समस्याओं के निस्तारण हेतु आने की रूपरेखा तय की जायेगी। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, महामंत्री अनिल जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा.प्रीतम सर्राफ, नवीन सिंघई, नगर अध्यक्ष महेश मोनू, नगर महामंत्री पंकज बिरधा, अभय जैन एड,, दीपक सोनी, सतीश जैन बंटी, राजीव सुडेले, अशोक जैन, लखन अग्रवाल, अवध बिहारी उपाध्याय, विजय, जयनारायण शर्मा, राजीव चौधरी, अवनीश जैन, मनोज जैन, ज्ञानप्रकाश खंडेलवाल, धर्मेन्द्र जैन, अमित, हरीस सिंघई, पदमचंद जैन, विजय सिंघई, महेश सतभैया, गुडडू तिवारी, अंकित सतभैया, सूर्यकांत ओसवाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular