UP School Holiday News: गुरु द्रोणाचार्य मेले के चलते गौतमबुद्ध नगर में आज बंद रहेंगे स्कूल, चेक करें पूरी डिटेल

0
495

गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन की ओर से कल ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित गुरु द्रोणाचार्य मंदिर में विशेष मेले और उत्सव को देखते हुए आज गुरुवार 21 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी रहेगी। बच्चों की सुरक्षा और यातायात की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने छुट्टी का एलान किया है।

गौतम बुद्ध नगर जनपद के स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स एवं अभिभावकों के लिए बड़ी अपडेट है। गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन की ओर से जिले के सभी स्कूलों को आज बंद रखने का आदेश दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दनकौर में गुरु द्रोणाचार्य मेले के चलते ये फैसला लिया गया है।

हर साल लगता है मेला

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित गुरु द्रोणाचार्य मंदिर में हर साल विशेष मेले और उत्सव का आयोजन होता है। इसी के चलते बच्चों की सुरक्षा और यातायात की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने गुरुवार 21 अगस्त को सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है।

यह मेला गुरु द्रोणाचार्य के नाम पर आयोजित किया जाता है जो महाभारत काल में कौरवों और पांडवों के गुरु थे। इस मेले का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जाता है और इसमें हर वर्ष भारी भीड़ उमड़ती है। यह मेला आमतौर पर श्री द्रोण नाट्य शाला के परिसर में 10 दिनों तक चलता है। मेले में कई कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं।

आगे आने वाली छुट्टियों की डिटेल

आपको बता दें कि यूपी सरकार की ओर से पूरे साल स्कूलों में होने वाली छुट्टियों की डिटेल पहले ही साझा कर दी जाती है। आगे आने वाले महीनों में भी कई छुट्टियां पड़ने वाली है जिनकी डिटेल आप नीचे से चेक कर सकते हैं।

  • 5 सितंबर, शुक्रवार बारावफात
  • 1 अक्टूबर, बुधवार दशहरा (विजयादशमी)
  • 2 अक्टूबर, गुरुवार गांधी जयंती
  • 20 अक्टूबर, सोमवार दीपावली
  • 22 अक्टूबर, बुधवार गोवर्धन पूजा
  • 23 अक्टूबर, गुरुवार भाई दूज
  • 5 नवंबर, बुधवार गुरुनानक जयंती
  • 25 दिसंबर, गुरुवार क्रिसमस

आने वाले महीनों में कुछ निर्बन्धित छुट्टियां

ऊपरी दी गई कुछ छुट्टियों के अलावा कई ऐसी छुट्टियां भी हैं जो स्कूलों द्वारा निर्बंधित भी होती हैं। ऐसे में स्कूल प्रशासन या डीएम तय करते हैं कि उस दिन छुट्टी रखनी है या नहीं। आगे आने वाली निर्बन्धित छुट्टियां की डिटेल निम्नलिखित है-

  • 14 सितंबर 2025: अनंत चतुर्दशी
  • 17 सितंबर 2025: 17 सितंबर 2025
  • 22 सितंबर 2025: महाराजा अग्रसेन जयंती
  • 30 सितंबर 2025: दशहरा (महाष्टमी)
  • 7 अक्टूबर 2025: महर्षि वाल्मीकि जयंती
  • 20 अक्टूबर 2025: नरक चतुर्दशी
  • 28 अक्टूबर 2025: छठ पूजा पर्व
  • 31 अक्टूबर 2025: सरदार बल्लभ भाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव जयंती
  • 16 नवंबर 2025: वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस
  • 23 दिसंबर 2025: चौधरी चरण सिंह जयंती
  • 24 दिसंबर 2025: क्रिसमस ईव
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here