Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeLucknowUP PET 2025: यूपी पेट पास करने वालों को खुशखबरी, योगी सरकार...

UP PET 2025: यूपी पेट पास करने वालों को खुशखबरी, योगी सरकार ने बढ़ाई वैलिडिटी… अब हर साल नहीं देनी होगी परीक्षा

यूपी पीईटी 2025 की बड़ी खबर! योगी सरकार ने पीईटी पास करने वालों के लिए वैलिडिटी बढ़ा दी है। अब हर साल पीईटी परीक्षा नहीं देनी होगी। एक बार पीईटी पास करने वाले अभ्यर्थी अगले तीन साल तक ग्रुप ग की भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस फैसले से लाखों युवाओं को फायदा होगा।

प्रदेश सरकार ने समूह ‘ग’ की भर्तियों में आवेदन करने वाले युवाओं को बड़ी राहत दे दी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में एक बार शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब तीन वर्ष तक की भर्तियों में फार्म भरने के लिए पात्र होंगे।

अभी तक उन्हें एक वर्ष तक की भर्तियों में आवेदन का मौका मिलता था। यह लाभ वर्ष 2025 में या उसके बाद आयोजित होने वाली पीईटी में शामिल होने वालों को मिलेगा।

संशोधित शासनादेश जारी

कार्मिक विभाग के विशेष सचिव कुलदीप कुमार रस्तोगी ने इसके लिए 20 नवंबर 2020 के शासनादेश को संशोधित कर दिया है। गुरुवार को इस संबंध में संशोधित शासनादेश जारी कर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया है।

आयोग में समूह ‘ग’ तक के पदों पर भर्ती के लिए दो स्तरीय परीक्षा प्रणाली लागू है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में शामिल होने वालों को अभी तक एक वर्ष तक की भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के लिए पात्र माना जाता था। आयोग पीईटी की वरीयता सूची से आवेदन करने वालों को परीक्षा के लिए छांट लेता है।

आयोग यह चाहता था कि एक वर्ष के स्थान पर इसे तीन वर्ष कर दिया जाए। इस संबंध में एक प्रस्ताव भी कार्मिक विभाग को भेजा गया था। कार्मिक विभाग ने आयोग के इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब एक बार पीईटी में शामिल होने वाले युवा अगले तीन वर्षों तक भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular