Wednesday, May 1, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiसरकारी अधिकारियों को भाजपा के रंग में रंगने का काम कर रही...

सरकारी अधिकारियों को भाजपा के रंग में रंगने का काम कर रही यूपी सरकार-सुशील

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। भाजपा सरकार में संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। संपूर्ण उत्तर प्रदेश अपराध की आग में जल रहा है अपराधी बेखौफ होकर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं पुलिस के हाथ संविधान से नहीं सरकार अपने हिसाब से चला रही है सरकारी अधिकारियों को सरकार भाजपा में रंगने का काम कर रही है ऐसी स्थिति में कांग्रेस पार्टी खामोश नहीं बैठेगी। कल 10 जनवरी को राज्यपाल को ज्ञापन दे कर घटना की निन्दा एवं न्याय की मांग करेगी।
उक्त बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जनपदीय प्रभारी सुशील पासी ने आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराधों को लेकर प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उनके साथ जनपदीय प्रभारी, नवनियुक्त प्रदेश सचिव डॉक्टर मो0 शहजाद आलम भी मौजूद थे।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुशील पासी ने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में 2 नवंबर 2023 को आईआईटी के बीएचयू की छात्रा के साथ तीन लड़कों द्वारा जबरन गन पॉइंट पर दुष्कर्म किया गया और वीडियो बनाया गया और 3 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा बता दिया गया की घटना कों भाजपा के लोगों के द्वारा अंजाम दिया गया है तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई और 5 नवंबर को जब सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों की पहचान कर ली गई और 8 नवंबर को पीड़िता द्वारा पहचान लिया गया तो भाजपा द्वारा दुष्कर्म अपराधियों को मध्य प्रदेश के चुनाव में भेज दिया गया। जघन्य घटना से यह प्रतीत होता है कि भाजपा का बेटी पढाओ – बेटी बचाओ का नारा सिर्फ दिखावा है हमारे प्रदेश के बेटियां सत्ता संरक्षित अपराधियों से सुरक्षित नहीं है।
प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील पासी एवं प्रदेश सचिव डॉक्टर मो0 शहजाद आलम ने बताया कि यह बात आईने की तरह साफ है कि गोरखपुर निवासी विनोद उपाध्याय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुराने विरोधी रहे है।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा फोटोवाला, प्रदेश सचिव आदर्श पटेल, सलमान कादीर, सिकंदर अब्बास रिजवी, दिलशाद वारसी, अजीत वर्मा प्रशांत सिंह, अफजाल घोसी आदि कांग्रेसजन रहे।05

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular