क्षेत्र पंचायत विशेष सत्र की बैठक एवं संगोष्ठी सम्मेलन का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
बढ़नी सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत विशेष सत्र की बैठक एवं संगोष्ठी सम्मेलन का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद जगदम्बिका पाल एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना चौधरी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख बढ़नी श्रीमती मीनाक्षी चौधरी ने किया। कार्यक्रम में सबसे पहले स्वस्थ, खाद्य एवं रसद, कृषि के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाया जाए। जब तक गांव पूर्ण रूप से विकसित नहीं होंगे, देश का समग्र विकास सम्भव नहीं है। सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गांव के सचिवालयों को आधुनिक बनाने जा रही है। हर सचिवालय को वाईफाई कनेक्टिविटी प्रदान कर रही है, लेकिन इससे पहले जिम्मेदारों को यह ध्यान रखना होगा कि गांव में बने मिनी सचिवालयों को दुरुस्त कर वहां आवश्यक प्रबन्ध किये जाएं।
वहीं बैठक में कार्ड धारकों को पांच की जगह चार किग्रा अनाज देने की शिकायत के बावजूद पूर्ति अधिकारी बढ़नी के जांच और कार्रवाई नहीं करने तथा फोन नहीं उठाने के आरोप पर सांसद ने नाराजगी जताई। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रुप से अध्यक्ष नगर पंचायत बढ़नी सुनील अग्रहरि,पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ शंकर पाठक, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ पवन मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो राजकुमार सिंह राजू शाही, कलाम जी, भाजपा नेता अनिल अग्रहरि, उमेश पाण्डेय, महेश यादव, शिवा तिवारी,शारिक खान,अशोक अग्रहरि, बबलू चौबे, नर्मदेश्वर मणि, ध्रुव चतुर्वेदी, बीडीओ अवनीश कुमार पांडेय, प्रधान राधेश्याम शर्मा, प्रधान राजू जोगी, चिनूक चौधरी आदि उपस्थित रहे।





