उरई (जालौन)।ग्रामीण क्षेत्र के लौना गांव मे तथा नगर के पटेल चौक स्थित पिंक बूथ पर किया गया जागरुकता अभियान
जालौन। कोतवाली जालौन की एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति फेस-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत नगर जालौन के पटेल चौक स्थित पिंक बूथ पर तथा ग्रामीण क्षेत्र के लौना गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम में महिला एस आई मधु, महिला पुलिस कर्मी प्रकाक्षा, कस्मीरा आदि पुलिस टीम ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही घरेलू हिंसा, साइबर अपराध एवं कानूनी प्रावधानों के संबंध में जागरूक करते हुए उनके अधिकारों की जानकारी भी साझा की गई।
पुलिस टीम ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए महिलाओं को पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार गोस्वामी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के माध्यम से महिलाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।





