Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeमिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बड़ी चन्द्रिका देवी मंदिर मेले से...

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बड़ी चन्द्रिका देवी मंदिर मेले से गुमशुदा बालक सकुशल बरामद

महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोबा वन्दना सिंह के निकट पर्यवेक्षण में संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत स्थापित महिला हेल्पडेस्क द्वारा निरंतर सराहनीय एवं मानवीय कार्य किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में सोमवार को बड़ी चन्द्रिका देवी मंदिर मेले के दौरान एक बालक रघुवीर रघुवंशी पुत्र शंकर रघुवंशी निवासी नयापुरा नयकाना थाना कोतवाली नगर जनपद महोबा अपने माता-पिता से बिछड़ गया था। सूचना प्राप्त होते ही बड़ी चन्द्रिका देवी मंदिर पर मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत स्थापित महिला हेल्पडेस्क एवं मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल खोजबीन प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम के अथक प्रयासों से बालक को सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता को सुपुर्द किया गया, जिससे परिजनों द्वारा महोबा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उक्त सराहनीय कार्यवाही बड़ी चन्द्रिका देवी मंदिर पर मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत स्थापित महिला हेल्पडेस्क एवं मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा संपादित की गई। महोबा पुलिस द्वारा ऐसे मानवीय एवं जनहितकारी कार्य निरंतर किए जा रहे हैं, जो “जनसेवा ही सर्वोत्तम सेवा” की भावना को सार्थक करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular