Friday, August 29, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarहाइवे पर अनियंत्रित कट बना हादसों का कारण

हाइवे पर अनियंत्रित कट बना हादसों का कारण

अम्बेडकरनगर। जनपद के अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या-अकबरपुर मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर, पियारेपुर के सामने बना अनियंत्रित कट लगातार हादसों की वजह बनता जा रहा है। विभागीय अनदेखी के चलते यह कट न तो चिह्नित किया गया है और न ही इसके आस-पास कोई चेतावनी संकेत या रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं, जिससे राहगीरों को भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ता है।

बृहस्पतिवार की रात करीब 8:15 बजे इसी कट पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया गया।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कट दुर्घटनाओं का गढ़ बन चुका है। विगत कुछ दिनों में यहां कई बार दोपहिया चार पहिया वाहन फिसलने और टकराने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

हर दूसरे दिन यहां कोई न कोई हादसा होता है। स्थानीय निवासियों मांग है कि जल्द से जल्द इस कट को संकेतक बोर्ड, रिफ्लेक्टर और चेतावनी चिह्नों से युक्त किया जाए। साथ ही, इसकी संरचना की पुनः समीक्षा कर इसे सुरक्षित ढंग से डिज़ाइन किया जाए ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।यह मामला न केवल प्रशासनिक उदासीनता को उजागर करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि बुनियादी सुरक्षा उपायों की अनदेखी आम लोगों की जान के लिए खतरा बनती जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular