नई दिल्ली। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की को टाइम मैगजीन ने पर्सन ऑफ द इयर 2022 चुना है। मैगजीन ने जेलेंस्की के साथ स्पिरिट ऑफ यूक्रेन को भी इसी कैटेगरी में जगह दी है। जेलेंस्की के बारे में मैगजीन ने कहा- यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कभी भी बड़ी ताकत के सामने हिम्मत नहीं हारी। जेलेंस्की रूस के हमले के खिलाफ यूक्रेन के विरोध का चेहरा बन गए। उनके मन में दुश्मन को लेकर कोई डर नहीं है। जेलेंस्की ने रूस की हरकत के खिलाफ दुनिया को भी एकजुट किया। इतना ताकतवर नेता कई साल में पहली बार देखा गया है।





