‘उद्धव को प्रदर्शन के वक्त याद आते हैं राम-हनुमान’, संजय शिरसाट का शिवसेना पर तंज, लगाया सियासी फायदे का आरोप

0
11158

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री संजय शिरसाट ने शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) पर तीखा हमला किया। कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को भगवान श्रीराम और हनुमान केवल विरोध प्रदर्शन के दौरान ही याद आते हैं।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री संजय शिरसाट ने शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) पर तीखा हमला किया। कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को भगवान श्रीराम और हनुमान केवल विरोध प्रदर्शन के दौरान ही याद आते हैं। उनकी यह टिप्पणी राममंदिर में कथित चंदा चोरी को लेकर उद्धव की शिवसेना द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर थी।

भाजपा नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा ने भी इस मुद्दे पर ठाकरे पर निशाना साधा। दावा किया कि उनका ‘राम रक्षा आंदोलन’ अपनी पार्टी को बचाने की एक कोशिश है।

छत्रपति संभाजीनगर में मीडिया से बात करते हुए शिरसाट ने कहा कि निमंत्रण मिलने के बाद भी उद्धव अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हुए थे। इससे पता चलता है कि उद्धव को भगवान राम और हनुमान केवल विरोध प्रदर्शन के दौरान ही याद आते हैं।

उन्होंने उस घटना का भी जिक्र किया, जब पूर्व सांसद राणा को कुछ दिनों के लिए जेल भेज दिया गया था, क्योंकि उन्होंने 2022 में ठाकरे के मुंबई स्थित आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की थी।

राकांपा (शरद चंद्र पवार) अध्यक्ष शरद पवार और राजग के बीच बातचीत का हवाला देते हुए उन्होंने राज्य की राजनीति में “बदलाव” का भी संकेत दिया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here