उड़ान डांडिया व करवा नृत्य उत्सव में भारतीय संस्कृति की मोहक छटा बिखेरी

0
39

लखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान के तत्वावधान में आज संस्था के सभागार में करवा चैथ की पूर्व संध्या पर उड़ान डांडिया व करवा नृत्य उत्सव का आयोजन किया गया।
समारोह में रंग बिरंगी साड़ी और लंहगे में सज-धज कर आयीं महिलाओं और युवतियों ने करवा और डांडिया नृत्य उत्सव का जमकर आनन्द उठाया और पारम्परिक संस्कृति को अपने परिधानों व गीतों द्वारा अक्षुण्ण भी बनाये रखा। कार्यक्रम में सरिता सिंह के संयोजन व नृत्य निर्देशन में आभा श्रीवास्तव, गिरीश गौतम, नीतू, पिंकी, परी, अधीरा, वागीशा, मोना, सोनी, सुमन बंगाल, सरोज खुल्बे, ज्योति, बीनू, सविता, दामिनी, नेहा, रचना, शर्मीला, सीमा राय, किट्टू और संगीता ने नगाड़ा संग ढोल बाजे, ढोली रा ढोली रा गीत पर डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति की मोहक छटा बिखेरी।


भारतीय पारम्परिक संस्कृति से परिपूर्ण कार्यक्रम के अगले सोपान में अंशिका, अदिति, डाॅ रेखा, श्रद्धा, उषा यादव, दीपाली, अर्चना, शिविका, भारती सिंह, रिंकू सिंह, गुंजन वर्मा, पूजा सिंह, हेमलता, शर्मीला, पूजा, शिखा, प्रतिमा, नीलम शुक्ला, बबीता और सरिता सिंह ने ओढनी ओढू तो उड़ी उड़ी जाय जैसे अन्य गैर फिल्मी गीतों पर आकर्षक डांडिया नृत्य की सुरभि बिखेरी।

Posted By-Brijendra Bahadur Maurya

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here