Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeअलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

महोबा। जिले में दो अलग अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक घायल हो गया, जबकि एक बुलेरे वाहन से बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। दोनो घायलों को पुलिस और राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को अंजाम देने वाला चालक बुलेस सहित मौके से फरार हो गया।

कस्बा श्रीनगर निवासी अरविंद सब्जी खरीदने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अरविंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देख आसपास के लोग एकत्र हो गए और घटना करने वाले बाइक चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस की मदद से घायल अरविंद को जिला अस्पताल पहुंचाया और दूसरे बाइक चालक को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि दूसरी बाइक का चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। नशे की हालत में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर अरविंद की बाइक से टकरा गई।

गांव झलोखर से चरखारी की ओर जा रहे अशोक राजपूत की बाइक को महोबा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कार ने रामनगर पुलिया के समीप टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उसका चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल को सड़क से उठाकर पुलिस को सूचना दी।

थोड़ी ही देर में रामनगर चौकी प्रभारी चंद्रशेखर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत होने पर डाक्टर ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि घायल के परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी, लेकिन तहरीर मिलते ही मामला दर्ज की जाएगी। फिलहाल फरार चालक की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular