Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeMarqueeबिजली की तार चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार

बिजली की तार चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार

अवधनामा संवाददाता

चोरों के कब्जे से 250 मीटर विद्युत तार बरामद

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने विद्युत तार चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 250 मीटर विद्युत तार बरामद किया है।
गौरतलब रहे कि 1 सितम्बर को रंजन मिश्रा अपर अभियन्ता 33/11 केवी उपकेन्द्र मानकमऊ ने अज्ञात चोरो द्वारा इद्रा कालोनी के पीछे पीर के सामने जंगल ग्राम शेखपुरा क्षेत्र से 11000 केवी का तार चोरी करने के सम्बन्ध में थाने पर मुकदमा पंजीकृत कराया था। थाना कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार चाहल के नेतृत्व में बिजली तार चोरी में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गयी। चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस टीम ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त आजाद पुत्र शहीद निवासी शेखपुरा कदीम थाना कोतवाली देहात सहारनपुर व जुल्फिकार पुत्र यामीन निवासी शेखपुरा कदीम थाना कोतवाली देहात को 250 मीटर केबिल 11000 केवी सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह लोग नशे के आदि हैं, जिस कारण उन्होंने इन्द्रा कालोनी के पीछे जंगल से बिजली का तार बेचने के लिये चोरी किया था। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार चाहल, उपनिरीक्षक गुलाब तिवारी, कांस्टेबल प्रदीप कुमार व रवि राठी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular