Sunday, August 3, 2025
spot_img
HomeMarqueeअंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक समागम में सम्मानित हुए शोहरतगढ़ के दो शिक्षक

अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक समागम में सम्मानित हुए शोहरतगढ़ के दो शिक्षक

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। निपुण भारत मिशन को सफल बनाने के लिए लगातार किये जा रहे प्रयासों हेतु अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक समागम 2025 जो अयोध्याधाम में आयोजित किया गया था उसमें जनपद सिद्धार्थनगर के पूर्व ए. आर.पी.सुश्री कल्पना को निपुण गीत के काव्य सुधा नामक पुस्तक में प्रकाशन एवं अपूर्व कुमार श्रीवास्तव एसआरजी सिद्धार्थनगर को रोचक शिक्षण करने के विभिन्न तरीकों को अभिनव प्रयोग नामक पुस्तक में प्रकाशन हेतु श्रीराम ऑडिटोरियम अयोध्यधाम में कमल नयन दास महाराज जी एवं ब्रह्मर्षि डॉ राम विलास वेदांती जी महाराज की उपस्थिति में पद्मश्री डॉ श्याम बिहारी अग्रवाल तथा रविशंकर पूर्व आईए एस के हाथों सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक समागम 2025 का आयोजन सृजन अंतरराष्ट्रीय कला साहित्य समिति की तरफ से आयोजित किया गया इसमें देश और विदेश के विभिन्न शिक्षक जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में नए-नए आयाम गढ़े हैं उन्हें आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर संबोधित करते हुए ब्रह्मर्षि डॉक्टर रामविलास वेदांती जी महाराज ने सभी शिक्षकों को आशीर्वाद दिया एवं कहा की शिक्षक का काम शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को अच्छे संस्कार भी देना है जिससे एक स्वस्थ और अच्छे राष्ट्र का निर्माण हो सके। उक्त शैक्षिक समागम में गिरीशपति त्रिपाठी महापौर अयोध्या,वेद प्रकाश गुप्ता विधायक अयोध्या, रामचंद्र यादव विधायक रुदौली, होली सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत अयोध्या, संतोष कुमार राय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अयोध्या, गोपाल अंजन सदस्य विधान परिषद, कृष्ण कुमार सिंह मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या आदि लोग मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular