Monday, April 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeबैटरी फटने की वजह से दो व्यक्ति घायल

बैटरी फटने की वजह से दो व्यक्ति घायल

कछार जिले के काशीपुर इलाके में बैटरी फटने की वजह से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि बीती रात रवींद्र देवनाथ नामक व्यक्ति के घर में रिचार्जेबल बैटरी का परीक्षण करने के दौरान बैटरी में विस्फोट हो गया।

विस्फोट इतना भयंकर था कि आसपास के लोग घबरा गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक नोमाल महतो पहुंचे। घटना में घायल विवेकानंद देवनाथ और सलीम बारभुईंया को इलाज के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करया गया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular