Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarटांडा बसखारी हाइवे पर भयंकर सड़क दुर्घटना मे दो की मौत

टांडा बसखारी हाइवे पर भयंकर सड़क दुर्घटना मे दो की मौत

टांडा अम्बेडकरनगर टांडा बसखारी नेशनल हाईवे 233 पर हुआ भयंकर एक्सीडेंट 2 की मौत हो गई। अंबेडकरनगर के टांडा बसखारी रोड पर सोमवार को एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दौलतपुर हाजलपट्टी के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ट्रैक्टर में पीछे से मरी टक्कर।

हादसे में कार में सवार दामाद अमरेश बहादुर सिंह और उनकी सास प्रमिला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। अमरेश के पुत्र मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकल गया घायल मनीष को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular