Monday, May 13, 2024
spot_img
Homekhushinagarक्रय केंद्र के दो प्रभारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित तो दूसरे...

क्रय केंद्र के दो प्रभारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित तो दूसरे को नोटिस

अवधनामा संवाददाता

 

धान क्रय केंद्रों पर कोई भी बिचौलिया न आने पाए : डीएम

 

कुशीनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने मंगलवार को साधन सहकारी समिति धर्मपुर बुजुर्ग व कसया मंडी स्थित एफपीओ बनवारी टोला धान क्रय केंद्र, विपणन शाखा कसया राजकीय धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष धान की खरीदारी न होने पर केंद्र प्रभारी को नोटिस तथा बिना सूचना बताए केंद्र से गायब दूसरे प्रभारी को निलंबन का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने किसानों के रजिस्ट्रेशन के सापेक्ष अभी तक धान क्रय की स्थिति, बोरो की उपलब्धता, वजन के मशीन, डस्ट पावडर मशीन, बिजली की व्यवस्था, खरीदे हुए धान को रखने की व्यवस्था, साफ सफाई की व्यवस्था की जानकारी लिया। जिलाधिकारी द्वारा धान क्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान कसया मंडी स्थित एफपीओ प्रेमवलिया एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड व उपजाऊ भूमि फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के केंद्र प्रभारी के द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष कम खरीद करने पर नोटिस व कड़ी चेतावनी जारी करने तथा साधन सहकारी समिति धर्मपुर बुजुर्ग वि0ख0 पडरौना के केंद्र प्रभारी के बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने के कारण निलंबन करने के निर्देश डिप्टी आर.एम.ओ. और ए.आर. कॉपरेटिव को दिए गए। धान क्रय केंद्रों पर उपस्थित किसानों से संवाद पर क्रय केंद्रों पर आने वाली समस्याओं की भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र पर मौजूद मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी लेते हुए डिप्टी आरएमओ को निर्देशित किया की धान क्रय केंद्रों पर कोई भी बिचौलिया न आने पाए। उन्होंने साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने, धान क्रय केंद्रों पर बोरो की उपलब्धता तथा मशीनों को उचित स्थानों पर रखने हेतु निर्देशित किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के क्रम में डिप्टी आर.एम.ओ (खाद्य एवं विपणन अधिकारी) विनय प्रताप सिंह से जनपद में कुल धान क्रय केंद्रों की संख्या, वर्तमान में धान क्रय हेतु किसानों के पंजीकरण की संख्या, पूर्व एवं वर्तमान वर्ष धान क्रय का लक्ष्य, न्यूनतम समर्थन मूल्य इत्यादि की जानकारी ली। खाद्य एवं विपणन अधिकारी द्वारा बताया गया कि अभी जनपद में 84 धान क्रय केंद्र संचालित है जिसपर तहसील स्तर पर सभी उपजिलाधिकारी को नोडल अधिकारी एवं क्रय केंद्रों पर लेखपालों को नोडल अधिकारी के रूप में ड्यूटी लगाई गई है, 13000 किसानों ने धान क्रय हेतु पंजीकरण कराया है जिसमे से 1183 किसान कसया क्षेत्र के है।तथा फरवरी 2024 तक 01 लाख 10 हजार एम.टी. धान क्रय करने का लक्ष्य है।

 

केंद्र पर बेसिक सुविधाए सुनिश्चित हो

जिलाधिकारी ने खाद्य एवं विपणन अधिकारी को जनपद के सभी धान क्रय केंद्र पर सभी बेसिक सुविधायें सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया तथा धान क्रय केंद्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ही धान खरीद सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विदित हो कि सरकार द्वारा निर्धारित धान खरीद हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2183 प्रति कुंतल है सभी किसानों को धान का सही समर्थन मूल्य प्राप्त हो।

 

धान क्रय शासन की प्राथमिकता है

जिलाधिकारी द्वारा केन्द्र प्रभारी को धान क्रय में पूरी तत्परता बरते जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि धान क्रय शासन की प्राथमिकता का विषय है। अतः सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आए हुए किसानों के साथ मित्रवत एवं सम्मानजनक व्यवहार करें। साथ ही किसी भी प्रकार की उन्हे कोई असुविधा न हो, इसका विशेष रुप से ध्यान रखे। किसानों का ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराने हेतु किसानों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular