Thursday, October 30, 2025
spot_img
Homekhushinagarअवैध पटाखा बनाने वाले दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

अवैध पटाखा बनाने वाले दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। कसया पुलिस ने शुक्रवार को अवैध पटाखा बनाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के पास से पुलिस ने भरी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ लगभग चार लाख रुपए का बरामद कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

बता दें कि दिपावली पर्व को लेकर चलाए जा रहे अवैध पटाखा निर्माण के विरुद्ध अभियान में कसया पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के पास से पुलिस ने कुल 07 बोरी व 02 गत्ता हस्त निर्मित पूर्ण रूप से तैयार पटाखा व 04 बोरी अर्ध निर्मति पटाखा व 123 मटका बम व एक बोरी अर्ध निर्मति मटका बम व कुल 2.380 कि.ग्रा. बारूद के साथ साजिद अली पुत्र जलालुद्दीन व रहीश आलम पुत्र लकमुद्दीन निवासीगण अहिरौली राजा थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 945/2023 धारा 5/9 (ख) विस्फोटक अधि0 1884 व 286 भादवि पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

कप्तानगंज पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार

कप्तानगंज, कुशीनगर। थाना कप्तानगंज पुलिस टीम ने शुक्रवार को अपहरण के मामले दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा नंबर 14616/22 धारा 323,504,506 भादवि से सम्बन्धित वारंटी रामकोमल पुत्र चौथी निवासी इन्दरपुर थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर व मुकदमा नंबर 85/2023 धारा 363/366 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर से सम्बन्धित वारंटी गोविन्द भारती पुत्र सुरागी प्रसाद उर्फ कन्हई प्रसाद निवासी इन्दरपुर थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार वरिष्ठ उपनिरीक्षक निरीक्षक सुर्यभान यादव अनिल गहलोत कास्टेबल मन्देश कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular