HomeMarqueeमहराजगंज में मोबाइल टावर पर चढ़ीं पंजाब की दो युवतियां

महराजगंज में मोबाइल टावर पर चढ़ीं पंजाब की दो युवतियां

पुलिस-प्रशासन ने मशक्कत के बाद युवतियों को नीचे उतारा

महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सरोजनी नगर वार्ड स्थित सूचना कार्यालय के पास शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पंजाब की रहने वाली दो युवतियां अचानक एक मोबाइल टावर पर चढ़ गईं। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कई घंटे बीत जाने के बाद भी दोनों युवतियां टावर से नीचे नहीं उतरीं, जिसके बाद पुलिस लगातार माइक और बातचीत के जरिए उन्हें सुरक्षित नीचे आने के लिए समझाने में जुटी रही। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली करा दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक टावर पर चढ़ी युवतियों की पहचान मनप्रीत कौर और सोनिया के रूप में हुई है, जो पंजाब की निवासी बताई जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार इनमें से एक युवती स्थानीय आर्केस्ट्रा ग्रुप में डांसर के तौर पर काम करती है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उसने आर्केस्ट्रा संचालक के बेटे पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि इसी मामले को लेकर विरोध जताने के लिए दोनों युवतियों ने यह कदम उठाया है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि पुलिस टीम लगातार मौके पर मौजूद है और दोनों युवतियों को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular