Monday, May 6, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurदो दिन पूर्व सीमेंट फैक्ट्री के पास सड़क हादसे में घायल युवक...

दो दिन पूर्व सीमेंट फैक्ट्री के पास सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

अवधनामा जिला संवाददाता हिफजुर्रहमान 

अचानक हुई घटना से परिवार में मचा कोहराम

भरुआ सुमेरपुर। दो दिन पूर्व खूनी हाईवे में सीमेंट फैक्ट्री के पास कार से सीधी भिड़ंत में घायल हुए बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया है।
टेढ़ा निवासी रविंद्रनाथ कुशवाहा का पुत्र मोहित कुशवाहा 28 वर्ष शनिवार की रात 8 बजे बाइक से मौदहा की तरफ से सुमेरपुर की ओर आ रहा था। नेशनल हाईवे 34 में सीमेंट फैक्ट्री के पास सुमेरपुर से मौदहा की तरफ जा रही कार से सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। रात में ही पुलिस ने इसको पीएचसी में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल फिर हैलेट रेफर किया गया था। हैलेट में उपचार के दौरान सोमवार की दोपहर में उसकी मौत हो गई। अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी आरती, पुत्री काजल डेढ़ साल के साथ माता-पिता, भाई बहनों को रोता बिलखता छोड़ गया है। मृतक खेती-बाड़ी के साथ मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। इसकी शादी को महज 3 साल हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular