HomeMarqueeआकाशीय बिजली की चपेट में आई बालिका समेत दो पशुओं की मौत

आकाशीय बिजली की चपेट में आई बालिका समेत दो पशुओं की मौत

जनपद के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लायन पहाड़ी पर रविवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बालिका समेत दो पशुओं की झुलसकर मौत हो गई।

लायन पहाड़ी निवासी दिनेश कुमार कोल की पुत्री आकांक्षा (11) रविवार की देर शाम अपने दरवाजे पर बैठी थी। उसी दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर पड़ी। उसकी चपेट में आने से आकांक्षा की मौत हो गई। बिजली गिरने से दिनेश कोल के भैंस की दो पड़िया भी झुलसकर मर गईं।

परिजनाें ने बताया कि घर के सभी लोग काम में व्यस्त थे। बारिश की आशंका पर आकांक्षा भैंस की पड़िया खूंटे से खोलने गई थी। उसी दौरान तेज बारिश के साथ अचानक बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गई व उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ड्रमंडगंज अरविंद सरोज ने बताया कि बिजली गिरने से बालिका की मौत हो गई है। मामले में शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular