Saturday, April 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurबैक करते समय ट्रक महिला पर चढ़ा, मौके पर मौत; चालक फरार

बैक करते समय ट्रक महिला पर चढ़ा, मौके पर मौत; चालक फरार

मौदहा/हमीरपुर। गल्ला मंडी क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक खाली ट्रक बैक करते समय महिला के ऊपर चढ़ गया। घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

मोहल्ला रागौल नई बस्ती निवासी फूलारानी उर्फ रामश्री (65) पत्नी लल्लू रोज की तरह गल्ला मंडी गई थीं, तभी ट्रक संख्या यूपी 78 सीएन 4665 के चालक ने बैक करते हुए लापरवाही से ट्रक महिला के सिर पर चढ़ा दिया। गंभीर चोट लगने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि मृतका मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। वह अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों को रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि ट्रक को कस्टडी में ले लिया गया है, चालक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular