HomeMarqueeकिसान संघ के जिला मंत्री बने त्रिलोकी सिंह, क्षेत्र में खुशी

किसान संघ के जिला मंत्री बने त्रिलोकी सिंह, क्षेत्र में खुशी

गोंडा।करनैलगंज के युवा समाजसेवी एवं भाजपा सहकार भारती गोंडा इकाई के उपाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह को भारतीय किसान संघ, गोंडा का जिला मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके मनोनयन पर युवा वर्ग सहित जनपद के प्रबुद्ध नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

बुधवार को करनैलगंज के युवा समाजसेवी राहुल सिंह चौहान ने त्रिलोकी सिंह की ताजपोसी पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि त्रिलोकी सिंह लंबे समय से सामाजिक व संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं, जिसका लाभ किसान हितों को मिलेगा।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि त्रिलोकी सिंह के जिला मंत्री बनने से भारतीय किसान संघ को नई ऊर्जा मिलेगी और किसानों से जुड़े मुद्दों को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular