Saturday, May 17, 2025
spot_img
HomeMarqueeपेजा कार्यालय पर फहराया गया तिरंगा, राष्ट्रगान के साथ कवि सम्मेलन व...

पेजा कार्यालय पर फहराया गया तिरंगा, राष्ट्रगान के साथ कवि सम्मेलन व मुशायरा सम्पन्न

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्टस एसोसिएशन, लखनऊ के कोणेश्वर चौराहा, चौक स्थित कार्यालय पर पेजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी, कुशवाहा मौर्य शाक्य, सैनी कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विमल कुमार शाक्य, स्व. श्रीमती दौलत देवी स्मृति संस्थान लखनऊ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिंह जैसवार “पण्डित बेअदब लखनवी”, अखिल भारतीय अनागत संस्थान लखनऊ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ राम राज भारती ” फतेहपुरी ” सहित जी पी दीक्षित, जी पी बाजपेयी, श्रीमती सुषमा देवी, प्रेम शीला सिंह, मोहतरमा अज़रा खातून, शायर व पत्रकार ज़नाब मो. वहीद चिश्ती, श्रीमती रीना जायसवाल, बी आर सिंह, शिवानी द्विवेदी, मुरारी लाल कुशवाहा,  व मास्टर अभिजीत कुशवाहा की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान के पश्चात गिरीश कुशवाहा द्वारा सभी का माल्यार्पण कर सम्मान पत्र देकर सम्मान किया गया। चर्चा परिचर्चा के साथ कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसका कुशल संचालन डॉ राम राज भारती द्वारा किया गया। सभी ने अपनी अपनी गज़ल व रचनाओं से वाहवाही लूटी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular